कैमूर में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, भीम आर्मी के भभुआ विधानसभा अध्यक्ष बाबू खान गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी

सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वीडियो के वायरल होने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भीम आर्मी के भभुआ विधानसभा अध्यक्ष बाबू खान को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

Kaimur Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर हथियार लहराने का वीडियो वायरल होना एक युवक को भारी पड़ गया. वीडियो एसपी शिखर चौधरी के संज्ञान में आने के बाद भभुआ थाने की पुलिस हरकत में आयी और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने भभुआ के वार्ड संख्या 23 निवासी मुख्तार खान के बेटे बाबू खान को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, उसके पास से दो हथियार बरामद किये गये हैं.

हथियार लहराते वीडियो के वायरल होने के मामले में गिरफ्तार बाबू खान भीम आर्मी का भभुआ विधानसभा अध्यक्ष भी है. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब वायरल वीडियो की पूरी पड़ताल में जुटी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था.

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले वीडियो को किसी भी स्थिति में हल्के में नहीं लिया जा सकता. ऐसे वीडियो से युवाओं के बीच गलत संदेश जाने के साथ समाज में भय का माहौल भी उत्पन्न हो सकता है.

इसी को देखते हुए पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसके पास हथियार कैसे पहुंचे और वीडियो बनाने के पीछे उसका उद्देश्य क्या था. यदि हथियार अवैध पाया जाता है तो उसके संबंध में भी पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.

सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

कैमूर पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लगातार नजर बनाए हुए है. फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों के प्रदर्शन, आपत्तिजनक पोस्ट और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले वीडियो की निगरानी की जा रही है.

एसपी शिखर चौधरी का कहना है कि सोशल मीडिया पर कानून हाथ में लेने या हथियारों का प्रदर्शन कर दबंगई दिखाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बाबू खान की गिरफ्तारी को इसी अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस की कार्रवाई के बाद हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले युवकों में भी हड़कंप मचा हुआ है.

एसपी ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन या किसी आपत्तिजनक गतिविधि से संबंधित वीडियो सामने आने पर उसे आगे प्रसारित करने के बजाय पुलिस को इसकी सूचना दें. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने एक बार फिर हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं.

Also Read: पटना समेत कई शहरों में छाए काले बादल, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 15 अगस्त तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी


विज्ञापन
Amit Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन