गेहूं सुखाने में महिला छत से गिरी, हालत गंभीर

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 08 Jan 2026 4:08 PM

विज्ञापन

गुरुवार को छत पर गेहूं सुखाने के दौरान एक महिला अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर पड़ी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी

विज्ञापन

भभुआ सदर. गुरुवार को छत पर गेहूं सुखाने के दौरान एक महिला अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर पड़ी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिवार के लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा इलाज के बाद गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया. घायल महिला चैनपुर थाना क्षेत्र के अमांव गांव निवासी स्नेही राम की 45 वर्षीय पत्नी कांति देवी बतायी गयी है. बताया जाता है कि कांति देवी गुरुवार की सुबह अपने घर की छत पर गेहूं सूखा रही थी, इस दौरान वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर पड़ी. इस हादसे में उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. इसके बाद तत्काल उसे इलाज के लिए चैनपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. एंबुलेंस की सहायता से उसे सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां से भी इलाज के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन घायल महिला को वाराणसी लेकर गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन