दुर्गावती–ककरैत मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक घायल

घायल को अस्पातल लेकर जाते हुए.
Kaimur News : दोनों बाइक सवार जैसे ही डहला मोड़ के पास पहुंचे, तभी दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.
कर्मनाशा (कैमूर) से मैनुद्दीन शाह की रिपोर्ट
Kaimur News : दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गावती–ककरैत मार्ग पर डहला मोड़ के समीप मंगलवार रात करीब 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों में मोहम्मद इमरान (पिता मोहम्मद इस्लाम, ग्राम गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश), तथा बृजेश राम (पिता पुनवासी राम), करन राम (पिता बास्कृत राम) और आशीष राम (पिता नागेंद्र राम), सभी ग्राम कुरई, थाना चैनपुर, जिला कैमूर के निवासी शामिल हैं.
टक्कर इतनी जोरदार कि बाइक सवार उछलकर गिरे
जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार जैसे ही डहला मोड़ के पास पहुंचे, तभी दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया गया.
एक की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मद इमरान की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया. वहीं चैनपुर थाना क्षेत्र के तीन अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया गया है. पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










