ससुराल लौट रही महिला, भभुआ स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

अस्पताल में परिजन.
Kaimur News : मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ निवासी विपिन शर्मा की पत्नी अंजू शर्मा के रूप में हुई है.
मोहनिया (कैमूर ) से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Kaimur News : मंगलवार की देर रात भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पूरब एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.
मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ निवासी विपिन शर्मा की पत्नी अंजू शर्मा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि अंजू शर्मा अपने मायके से ससुराल लौट रही थीं, इसी दौरान भभुआ रोड स्टेशन के पूरब रेलवे ट्रैक पर किसी ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
परिजनों में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. अंजू शर्मा अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं. मां की असमय मौत से दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है, जिससे परिवार में गहरा शोक व्याप्त है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
Also Read : कैमूर में शादी के घर में चोरों ने किया हाथ साफ, आधी रात को घर के बाहर खड़ी बाइक उड़ा ले गए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










