कैमूर में शादी के घर में चोरों ने किया हाथ साफ, आधी रात को घर के बाहर खड़ी बाइक उड़ा ले गए

Updated:
विज्ञापन
बक्सर (94)

दुर्गावती थाना की तस्वीर

Kaimur News: कैमूर के गांव में तिलक समारोह के लिए खरीदी गई बाइक चोरी हो गई. रात के समय घर के सामने खड़ी बाइक को अज्ञात चोर उड़ा ले गए. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Kaimur News: (मैनुद्दीन शाह) कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती गांव में चोरी की एक घटना सामने आई है. तिलक समारोह में देने के लिए खरीदी गई बाइक को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया. इस मामले में पीड़ित द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

रात 2 बजे के आसपास हुई घटना

नई बस्ती निवासी मनीष कुमार ने दुर्गावती थाने में दिए आवेदन में बताया कि 7 मई की रात करीब 2 बजे उन्होंने अपनी बाइक घर के सामने गली में खड़ी की थी. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर बाइक चोरी कर ली.

तिलक में देने के लिए खरीदी गई थी बाइक

बताया गया कि चोरी हुई बाइक धीरज कुमार, ग्राम चंदा, थाना चांद, जिला कैमूर के नाम पर थी, जिसे विशेष रूप से तिलक समारोह में देने के लिए खरीदा गया था. घटना के बाद परिवार में मायूसी का माहौल है.

सुबह जानकारी मिलने पर मची अफरा-तफरी

सुबह जब परिजनों ने बाइक को गायब पाया तो आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.

पुलिस जांच में जुटी

मामले को गंभीरता से लेते हुए दुर्गावती थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: भोजपुर में बिजली संकट से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, व्यवस्था सुधारने की तैयारी में जुटा विभाग

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन