कैमूर की महिला से शख्स ने दुष्कर्म किया, पत्नी से वीडियो बनवाया, फिर धमकी देकर कराने लगा धर्म-परिवर्तन

Updated:
विज्ञापन
mohaniya-rape-religion-conversion-case

पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति-पत्नी.

Kaimur News : कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक पति-पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने समेत संगीन आरोप लगाए हैं. मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को महज 4 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है. पूरी खबर नीचे पढ़िए…

विज्ञापन

मोहनिया (कैमूर) से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Kaimur News : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और फिर ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव देने का संगीन मामला सामने आया है. मामले में एक दंपत्ति को पुलिस ने शिकायत मिलने के 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गांव निवासी 35 वर्षीय एकराम अंसारी तथा उसकी 26 वर्षीय पत्नी शाहिदा बेगम के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है.

क्या है पूरा मामला

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना में एक महिला ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि 4 जून की शाम करीब छह बजे उक्त दोनों आरोपियों ने उसे अपने घर बुलाया. वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और अचेत अवस्था का लाभ उठाकर एकराम अंसारी ने दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी की पत्नी शाहिदा बेगम मोबाइल फोन से वीडियो बनाती रही.

घटना के बाद दोनों आरोपियों ने वीडियो दिखाकर उसे धमकाया और धर्म परिवर्तन नहीं करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की चेतावनी दी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की और दोनों आरोपियों को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में रामगढ़ थाना कांड संख्या 150/26 दर्ज किया गया है.

एकराम अंसारी का रहा है आपराधिक इतिहास

जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के डरवन गांव निवासी एकराम अंसारी का नाम पूर्व में दर्ज दो आपराधिक मामलों में सामने आया है. पहला मामला रामगढ़ थाना कांड संख्या 306/21 दिनांक 28 नवंबर 2021 का है. इस मामले में एकराम अंसारी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज है, जिसमें मारपीट, चोरी, जानलेवा हमला, महिला के साथ दुर्व्यवहार तथा अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं. जबकि दूसरा मामला रामगढ़ थाना कांड संख्या 320/25 दिनांक 16 सितंबर 2025 का है. इस कांड में भी गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

क्या कहते हैं मोहनिया डीएसपी

इस संबंध में मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि रामगढ़ के एक गांव की महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि आरोपी की पत्नी इसका वीडियो बना रही थी. जब महिला होश में आई तो उसे वीडियो दिखाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. इस मामले में महिला द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था, जिसके 4 घंटे के अंदर आरोपी पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पति का आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर रामगढ़ थाने में पहले से दो मामले छेड़खानी के ही दर्ज हैं.

Also Read : युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म, वीडियो बनाने वाला दंपति गिरफ्तार

विज्ञापन
Anjani Pandey

लेखक के बारे में

By Anjani Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन