पुसौली के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

गया-डीडीयू मंडल के पुसौली के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

-शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया भभुआ मोहनिया शहर. गया-डीडीयू मंडल के पुसौली के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. उसकी पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के खरहना गांव निवासी नंदू पनेरी की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गयी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, डीएफसीसी रेलवे लाइन पर पोल संख्या 59/7 और 59/6 के बीच, पुसौली गेट नंबर 56 के पास महिला का शव बरामद किया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. शुरुआत में महिला की पहचान नहीं हो सकी थी. हालांकि बाद में आसपास के लोगों के सहयोग से महिला की पहचान की गयी. परिजनों के अनुसार, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. वह शाम के समय घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. अगले दिन सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मोहनिया थाना पहुंचे, जहां फोटो के आधार पर महिला की पहचान की गयी. इसके बाद भभुआ सदर अस्पताल से शव को लेकर परिजन अपने घर चले गये.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन