Kaimur News : जनता से किये वादे को हमने किया पूरा : विधायक
Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 29 Sep 2025 9:00 PM
जनता से किये गये वादे को हमने आज पूरा किया और बहुत जल्द मोहनिया में ट्राॅमा सेंटर का नया भवन बन कर तैयार होगा.
मोहनिया शहर. जनता से किये गये वादे को हमने आज पूरा किया और बहुत जल्द मोहनिया में ट्राॅमा सेंटर का नया भवन बन कर तैयार होगा. उक्त बातें सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में ट्राॅमा सेंटर निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने कहीं. उन्होंने कहा ट्राॅमा सेंटर को हर सुविधा से लैस किया जायेगा. नये भवन के निर्माण में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. भवन बनने के बाद यहां आर्थोपेडिक्स समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक और अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध रहेंगे. जरूरत पड़ने पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भी बहाली करायी जायेगी. मालूम हो कि मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल के पुराना भवन में मिनी ट्राॅमा सेंटर खोला गया था, जिसमे न डाॅक्टर थे, न ही कोई व्यवस्था . हमेशा हल्की चोट के बाद भी घायलों को रेफर कर दिया जाता था. लेकिन, पिछले कई वर्ष से ट्राॅमा सेंटर की मांग को लेकर विभाग द्वारा अस्पताल परिसर में खोलने का निर्णय लिया गया, जिसका विधायक संगीता कुमारी ने भूमि पूजन कर आधारशिला रखी. ट्राॅमा सेंटर का नया भवन तैयार हो जाने से न केवल कैमूर बल्कि आसपास के जिले के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी और गंभीर रूप से घायल मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार ने बताया कि पुराने ट्राॅमा सेंटर भवन को गिराकर नया भवन तैयार किया जायेगा, जहां हर जरूरी सुविधा उपलब्ध होगी. इस दौरान डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल, प्रभात कुमार, अस्पताल उपाधिक्षक डॉ विजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










