कैमूर के सरकारी अस्पताल में युवती से छेड़खानी, एक्स-रे करनेवाले युवक ने की अश्लील हरकत

Updated:
विज्ञापन
kaimur news

एक्स-रे कक्ष

Kaimur News: जिले के मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार को एक्स-रे कराने आई एक युवती के साथ छेड़खानी का गंभीर मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया, जिसे देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

Kaimur News (विनोद कुमार सिंह) : मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में बुधवार को एक्स-रे कराने पहुंची एक युवती के साथ छेड़खानी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़ित युवती के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. हंगामा बढ़ते देख एक्स-रे कक्ष में मौजूद आरोपी युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. हालांकि, इस घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को एक्स-रे कक्ष से हटा दिया गया है.

एक्स-रे करने के दौरान युवक ने की गलत हरकत

मिली जानकारी के अनुसार, एक गांव की युवती चेस्ट (छाती) का एक्स-रे कराने के लिए अकेले अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची थी. जब युवती एक्स-रे कराने के लिए एक्स-रे कक्ष के अंदर गई, तो वहां मौजूद युवक ने प्रक्रिया के दौरान उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. युवती जैसे ही एक्स-रे के लिए हाथ ऊपर कर खड़ी हुई, उसी दौरान युवक ने उसके साथ गलत हरकत की. इसका कड़ा विरोध करते हुए युवती तत्काल एक्स-रे कक्ष से रोती हुई बाहर निकल गई और सीधे घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद युवती का भाई अन्य परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचा और एक्स-रे कक्ष के बाहर हंगामा करने लगा. परिजनों का भारी आक्रोश देख एक्स-रे कर रहा युवक वहां से भाग निकला.

इधर, मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल उपाधीक्षक ने एक्स-रे टेक्नीशियन अजय कुमार से पूरे मामले की जानकारी ली. टेक्नीशियन ने बताया कि संबंधित आरोपी युवक को अब कार्य से पूरी तरह हटा दिया गया है.

अनुपस्थिति टेक्नीशियन की जगह दूसरा युवक कर रहा था एक्स-रे

मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है, जहां मनमाने तरीके से लोग ड्यूटी करने आते हैं और इसे देखने वाला कोई नहीं है. बुधवार को जब युवती के साथ छेड़खानी की यह घटना हुई, तो नियमों के ताक पर होने की बात सामने आई. अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में टेक्नीशियन के रूप में अजय नामक युवक कार्यरत है, लेकिन उसकी अनुपस्थिति में एक दूसरा (बाहरी) युवक मरीजों का एक्स-रे कर रहा था. इस खुलासे के बाद अब अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि, खबर लिखे जाने तक पीड़ित युवती अथवा उसके परिजनों द्वारा अस्पताल प्रशासन या स्थानीय थाने में किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया गया था.

पहले भी जांच में पकड़ाया था अनऑथराइज्ड युवक

अनुमंडलीय अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में अव्यवस्था का यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी कैमूर के सिविल सर्जन (सीएस) और डीपीएम की औचक जांच में अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में मुख्य टेक्नीशियन के बदले दूसरा अनधिकृत युवक मिला था. जिसे देख सीएस ने काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिया था कि जिसे एक्स-रे के लिए डिप्यूट (तैनात) किया गया है, वही कक्ष में रहेगा. इसके बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ और मनमाने तरीके से कई बाहरी युवक पूरे दिन और रात आकर एक्स-रे कक्ष में जमे रहते हैं, जहां उनके सोने के लिए एक बेड भी लगाया गया है.

क्या कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षक:

इस संबंध में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत एक्स-रे टेक्नीशियन अजय कुमार से बात की. टेक्नीशियन के द्वारा बताया गया कि उक्त युवक को आज से ही काम से हटा दिया गया है. उपाधीक्षक ने कहा कि इस संबंध में अब तक प्रबंधन को किसी तरह का लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

Also Read: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग, ढाई लाख की संपत्ति जलकर राख

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन