शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी आग, ढाई लाख की संपत्ति जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
kaimur news

दुकान में आग लगने के बाद जुटी भीड़

Kaimur News: कैमूर जिले के मोहनिया शहर में शॉर्ट सर्किट से एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग लग गई. घटना में टीवी, फ्रिज, कूलर और अन्य सामान सहित करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई.

विज्ञापन

Kaimur News(विनोद कुमार सिंह): स्थानीय नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 स्थित पासवान टोली में अचानक लगी आग से एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी

पीड़ित की पहचान वार्ड 12 निवासी शिवधर पासवान के पुत्र संजय पासवान के रूप में हुई है. पीड़ित ने बताया कि दुकान में टीवी, कूलर, एसी, फ्रिज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रखे हुए थे. उन्होंने बताया कि दुकान में लगे इनवर्टर की बैटरी से अचानक चिंगारी निकलने लगी, जिसके बाद शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया.

लाखों का सामान जलकर राख

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और जेट पंप के सहारे आग बुझाने का प्रयास करने लगे. बाद में सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक दुकान में रखा करीब ढाई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था.

Also Read: सड़क निर्माण कार्य पर ग्रामीणों का हंगामा, गुणवत्ता पर जताई चिंता

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन