मोहनिया के हलीम अली हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 6 दबोचे गए

Updated:
विज्ञापन
Kaimur News

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस

Kaimur News: मोहनिया के चर्चित हलीम अली हत्याकांड में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार चल रहे एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कागजी प्रक्रिया और मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है.

विज्ञापन

Kaimur News (विनोद कुमार सिंह) : मोहनिया शहर के चर्चित हलीम अली हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस कांड में लंबे समय से फरार चल रहे एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनिया शहर के वार्ड संख्या 12 निवासी प्रकाश पासवान के रूप में की गई है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की चिकित्सीय जांच (मेडिकल) कराई और फिर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

19 लोगों के खिलाफ दर्ज है नामजद प्राथमिकी

जानकारी के अनुसार, मोहनिया में हलीम अली की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज वारदात को लेकर मृतका के परिजनों के बयान पर कुल 19 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही थी. इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रकाश पासवान को दबोच लिया.

बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

हलीम अली हत्याकांड में मोहनिया थाना पुलिस अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं, इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष:

इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि हलीम हत्याकांड के एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस जघन्य कांड में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही अन्य सभी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Also Read: रामगढ़ में 29 मई से बिहार-यूपी की 7 टीमों के बीच हॉकी टूर्नामेंट, 31 मई को महिला खिलाड़ियों का मैच

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन