सर्विस सड़क पर जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

नाला का लेबल सड़क से अधिक होने के कारण उत्पन्न हो रही समस्या

विज्ञापन

# नाला का लेबल सड़क से अधिक होने के कारण उत्पन्न हो रही समस्या कुदरा. नगर पंचायत के कुदरा-भभुआ रोड स्थित सर्विस सड़क पर घरों का पानी गिरकर जलजमाव हो गया है. इससे राहगीरों सहित आम लोगों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है. दरअसल, सर्विस सड़क के किनारे नगर प्रशासन द्वारा हाल ही में नाला का निर्माण कराया गया है. लेकिन नाला की ऊंचाई सड़क की सतह से अधिक होने के कारण आसपास के घरों का पानी नाला में न जाकर सड़क पर ही फैलकर जलजमाव कर रहा है. उक्त सर्विस सड़क निशान सिंह स्टेडियम होते हुए इंटर स्तरीय विद्यालय व मध्य विद्यालय जहानाबाद जाने का मुख्य मार्ग है. सड़क पर जलजमाव होने से खिलाड़ियों, छात्रों, राहगीरों व आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कर घरों के पानी को नाले के माध्यम से निकासी कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन