क्रिकेट लीग में विजन ने जूनियर कुदरा को सात विकेट से हराया
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 08 Jan 2026 4:44 PM
जिला जूनियर क्रिकेट लीग में जूनियर कुदरा क्रिकेट क्लब और विजन क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ
प्लेयर ऑफ द मैच बने कृष ने की घातक गेंदबाजी भभुआ सदर. कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा और द मॉडर्न स्कूल के बैनर तले क्रिकेटर नीतिश पटेल के स्मृति में आयोजित कैमूर जिला जूनियर क्रिकेट लीग में जूनियर कुदरा क्रिकेट क्लब और विजन क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ. इसमें विजन सीसी ने जूनियर कुदरा सीसी पर सात विकेट से जीत हासिल की. सुबह जूनियर कुदरा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन विजन की सधी गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 105 रन पर ही ऑलआउट गयी. इसमें अनिकेत कुमार ने 23 रन, यशेंद्र पांडेय ने 20 रन और हिमांशु ने 10 रन बनाये. विजन सीसी की ओर से कृष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट, रित्विक भारद्वाज ने 2 विकेट और आदर्श पटेल, आदित्य कुमार व अयान सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त किया. इसके जवाब में जूनियर कुदरा सीसी के 105 रनों के छोटे लक्ष्य को लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी विजन सीसी की टीम ने तीन विकेट खोकर 109 रन बना मैच आसानी से जीत लिया. इसमें कप्तान अंशु आर्य ने 32 रन, आकाश सहनी ने 30, अयान सिंह नाबाद 14 और कृष्णा ने 10 रन बनाये. गेंदबाजी में जूनियर कुदरा सीसी की ओर से प्रीतम सिंह ने 2 विकेट और रुद्र प्रताप एक विकेट लेने में सफल रहे. प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार विजन सीसी के कृष कुमार को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए दिया गया. मैच में अंपायरिंग आशिफ अहमद व सोनू कुमार और स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया. इस दौरान संघ के सचिव अजय कुमार सिंह, टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य योगेंद्र यादव, सीनियर सलेक्शन कमेटी के सदस्य यशवंत, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी कबीर अली सहित कई दर्शक मौजूद रहे. आज शुक्रवार को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में जूनियर कुदरा क्रिकेट क्लब का मुकाबला ट्रॉफी फाइटर क्रिकेट क्लब से होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










