अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने भभुआ पहुंची यूपी पुलिस
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की पुलिस सोमवार को एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए भभुआ पहुंची.
विज्ञापन
भभुआ सदर. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले की पुलिस सोमवार को एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए भभुआ पहुंची. स्थानीय मदद के लिए भभुआ थाने पहुंचे सोनभद्र जिले के शाहगंज थाने के उप निरीक्षक उमेश सिंह कुशवाहा ने थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को बताया कि शहर के वार्ड तीन के रहनेवाले कृष्णा गुप्ता के बेटे सतीश गुप्ता के खिलाफ शाहगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है. उसे गिरफ्तार करने के लिए स्थानीय पुलिस के सहयोग की जरूरत है. थानाध्यक्ष के सहायता से आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










