समेकित चेकपोस्ट पर 40 पेटी बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 21 Apr 2026 3:58 PM

विज्ञापन

यूपी से हाजीपुर ले जायी जा रही थी 480 लीटर शराब की खेप

विज्ञापन

यूपी से हाजीपुर ले जायी जा रही थी 480 लीटर शराब की खेप उत्पाद विभाग की कार्रवाई में पिकअप वाहन भी जब्त मोहनिया शहर. स्थानीय समेकित चेकपोस्ट पर बुधवार की अहले सुबह चेकिंग अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने यूपी से शराब लेकर हाजीपुर जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 40 पेटी बीयर व एक पिकअप बरामद किया गया है. गिरफ्तार तस्करों में यूपी के मिर्जापुर जिला के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अधौली गांव निवासी रामनाथ चौहान के पुत्र रोहित कुमार व छवीराम चौहान के पुत्र आकाश कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की अहले सुबह उत्पाद विभाग वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी. मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि वे शराब की खेप लेकर बिहार के हाजीपुर में डिलीवरी देने जा रहे थे. उत्पाद विभाग की तत्परता से तस्करी की यह बड़ी खेप पकड़ ली गयी. इस संबंध में मध्य निषेध समेकित जांच चौकी, मोहनिया के उत्पाद निरीक्षक गुंजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में पिकअप वाहन से 40 पेटी बीयर बरामद की गयी है, जिसकी कुल मात्रा 480 लीटर है. साथ ही दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन