भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन पकड़ने के दौरान महिला की मौत

भभुआ रोड रेलवे स्टेशन फाइल फोटो
Kaimur News: भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे से पुरे स्टेशन परिसर पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जिसमें ट्रेन पकड़ने के दौरान एक 51 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मौके पर पहुंची जीआरपी, आरपीएफ और मोहनिया पुलिस की टीम हादसे की जांच कर रही है.
Kaimur News: (विनोद की रिपोर्ट ) मोहनिया भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन पकड़ने के दौरान एक महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर जीआरपी, आरपीएफ और मोहनिया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.
मृतका की पहचान बेलाव थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी 51 वर्षीय लीलावती देवी, पति विमल तिवारी के रूप में हुई है. उनका वर्तमान पता पोस्ट ऑफिस गली, भभुआ बताया गया है.
मृतका के नाती ने क्या कहा ?
मृतका के नाती विष्णु तिवारी ने बताया कि वह अपनी दादी को लेकर भभुआ रोड स्टेशन पर बोकारो-टाटा-अमृतसर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन पर अचानक उनकी दादी गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और नाक से खून बहने लगा. घटना के तुरंत बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.
बोकारो में रहता है पूरा परिवार
विष्णु तिवारी ने बताया कि पूरा परिवार बोकारो में रहता है और दादी को भी अपने साथ बोकारो ले जाया जा रहा था. घटना की सूचना बोकारो में मौजूद परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद परिजन मोहनिया के लिए रवाना हो गए हैं. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मोहनिया पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम को लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुट गई है.
Also Read: भागलपुर में बनेगा मॉडर्न ई-बस टर्मिनल, वर्कशॉप बिल्डिंग, चार्जिंग प्वाइंट समेत मिलेंगी ये सुविधाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










