मौसम ने ली करवट, तेज बारिश के साथ गिरे ओले
Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन
दिनभर तेज धूप और उमस के बाद शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गये और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गयी
विज्ञापन
मोहनिया शहर. शनिवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली. दिनभर तेज धूप और उमस के बाद शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गये और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गयी. बारिश के साथ कई इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे लोग हैरान रह गये. मालूम हो कि शनिवार को पूरे दिन धूप खिली थी. अचानक शाम में मौसम ने करवट ली, जिसके साथ ही झमाझम बारिश के साथ ओले पड़ने लगे. कई लोगों ने अपने मोबाइल में बारिश और ओलों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया. बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. हालांकि, कुछ जगहों पर पानी जमा होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










