फरार वारंटी को गिरफ्तार करने भभुआ पहुंची मुगलसराय की पुलिस

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

फरार एक वारंटी को गिरफ्तार करने शनिवार को मुगलसराय थाने की पुलिस भभुआ पहुंची.

विज्ञापन

भभुआ सदर. यूपी के मुगलसराय क्षेत्र में चोरी और इस मामले के फरार एक वारंटी को गिरफ्तार करने शनिवार को मुगलसराय थाने की पुलिस भभुआ पहुंची. मुगलसराय थाने के उप निरीक्षक मोहन राम ने बताया कि अरईल गांव निवासी मो सेराज फारूकी के बेटे बेचू फारूकी के खिलाफ मुगलसराय थाने में चोरी का मामला दर्ज हुआ था. घटना के बाद से आरोपित फरार है, जिसके खिलाफ चंदौली कोर्ट द्वारा नॉन वैल्युवल वारंट निर्गत किया गया है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भभुआ थाने के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार से सहयोग की मांग की गयी है. हालांकि कागजात दिखाने और अभियुक्त के अरईल गांव जोकि चैनपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत आता है. थानाध्यक्ष ने कोर्ट का तामिला करवाने व अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए चैनपुर थाना भेज दिया गया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन