कैमूर में ताजिया जुलूस के दौरान चली गोली!, पिता के दावे पर पुलिस ने दी सफाई
अस्पताल में घायल का इलाज करते डॉक्टर
Kaimur Muharram News : कैमूर के मोहनिया में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान एक किशोरी और एक युवक घायल हो गए. युवक को गोली लगने के दावे को पुलिस ने खारिज करते हुए पटाखा फटने की बात कही है.
मोहनिया से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Kaimur Muharram News : मोहनिया शहर के स्थानीय स्टूवरगंज बाजार में शुक्रवार की देर शाम मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में एक किशोरी और एक युवक घायल हो गए. दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
युवक के पिता ने लगाया आरोप
घायलों में वार्ड संख्या 7 निवासी स्टूवरगंज बाजार के मोहन सेठ का 45 वर्षीय पुत्र कुंदन सेठ और वार्ड संख्या 7 के ही यासीन राइन की 16 वर्षीय पुत्री मुस्कान खातून बताई जाती हैं. पहली घटना में घायल कुंदन सेठ के पिता मोहन सेठ ने बताया कि उनका पुत्र घर की छत पर खड़ा होकर ताजिया जुलूस देख रहा था. इसी दौरान बगल के घर की ओर से गोली चलने के कारण गोली कुंदन के होंठ में लग गई.
Also Read : कर्मनाशा पुल पर बिहार-यूपी के तीन ताजियों का हुआ ऐतिहासिक मिलन, गूंजी ‘या हुसैन’ की सदाएं
Kaimur News : पटाखा फटने से किशोरी झुलसी
वहीं, दूसरी घायल मुस्कान खातून के भाई ने बताया कि मुस्कान पड़ोसी के घर की छत पर खड़ी होकर शांतिपूर्ण तरीके से ताजिया जुलूस देख रही थी. इसी दौरान जुलूस की ओर से छोड़ा गया एक पटाखा अचानक उसकी आंख और गाल के पास आकर फट गया. पटाखा चेहरे के पास फटने से वह बुरी तरह झुलस गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजन उसे भी तुरंत अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे.

Also Read : गया जी में मुहर्रम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हेलीकॉप्टर वाला ताजिया बना आकर्षण का केंद्र
अस्पताल पहुंचे एसडीएम और डीएसपी
ताजिया जुलूस के दौरान हुई इस घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया के एसडीएम और डीएसपी पुलिस बल के साथ तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया तथा अस्पताल परिसर में जुटी भारी भीड़ को पूरी तरह नियंत्रित कराया. अधिकारियों ने पीड़ितों के परिजनों को ढाढस बंधाया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया.
पुलिस ने खारिज किया आरोप
इस पूरे मामले के संबंध में मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि दोनों लोग पटाखा फटने के कारण ही घायल हुए हैं. गोली से घायल होने का आरोप गलत है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read : कैमूर में मुहर्रम पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, हिन्दू समाज के लोगों ने बढ़ाया ताजियादारों का हौसला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










