रामपुर सीएचसी में एक सौ से अधिक महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

खून, शुगर व एचआइवी जाँच के साथ दी गयी आयरन की गोलियां, खान-पान के मिले टिप्स

विज्ञापन

खून, शुगर व एचआइवी जाँच के साथ दी गयी आयरन की गोलियां, खान-पान के मिले टिप्स रामपुर: प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आयी सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. यह जांच शिविर प्रभारी डॉ रमेश कुमार व आयुष चिकित्सक सदका खलदा की देखरेख में आयोजित किया गया. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की नौ तारीख को इस विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है. शिविर के दौरान सीएचसी के पर्चा काउंटर पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ देखी गयी, जहां कतार में खड़ी होकर महिलाओं ने पर्ची कटवायी. चिकित्सकों द्वारा लगभग एक सौ से अधिक गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निर्देश दिये गये. इसमें जीएनएम शिवशंकर कुमार, संध्या कुमारी व प्रमिला कुमारी द्वारा महिलाओं का बीपी व वजन मापा गया. लैब टेक्नीशियन द्वारा खून, पेशाब, शुगर, एचआइवी व हीमोग्लोबिन की विस्तृत जांच की गयी. जांच उपरांत चिकित्सकों ने रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक दवाएं, आयरन व कैल्शियम की गोलियां वितरित कीं. डॉ रमेश कुमार ने महिलाओं को परामर्श दिया कि वे पौष्टिक आहार, हरी साग-सब्जी, मौसमी फल व प्रतिदिन एक गिलास दूध का सेवन करें. उन्होंने विशेष रूप से तनाव से दूर रहने व खुश रहने की सलाह दी. भीषण गर्मी को देखते हुए चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने व भारी वजन न उठाने की सलाह दी, ताकि जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित रहें. स्वास्थ्य प्रबंधक जय प्रकाश सिंह द्वारा महिलाओं की सुविधा हेतु पानी व नाश्ते की व्यवस्था की गयी थी.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन