स्वयं की सुरक्षा को लेकर बच्चियों को थानेदार ने किया जागरूक

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर थानेदार चंद्रशेखर शर्मा ने दर्जनों बच्चियों (छात्राओं) को थाना परिसर में आमंत्रित कर उन्हें जागरूक किया.

विज्ञापन

भगवानपुर. शनिवार की दोपहर थानेदार चंद्रशेखर शर्मा ने दर्जनों बच्चियों (छात्राओं) को थाना परिसर में आमंत्रित कर उन्हें जागरूक किया. इनमें स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों की बच्चियों ने हिस्सा लिया. थानेदार ने इस दौरान बच्चियों को स्वयं की सुरक्षा करने के साथ-साथ औरों की भी सुरक्षा करने, असफलता के बाद मायूस न होने और पुनः दोगुना ताकत के साथ आगे बढ़कर सफलता हासिल करने, विधालय में पठन-पाठन के क्रम में वर्ग कक्ष के तेजतर्रार सहपाठियों से सहयोग लेने, साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध की घटना के बाद क्या करें. घरों के लोगों को नशा न करने व उससे होने वाले नुकसान, नशे में लगने वाले फिजूल खर्च को सही जगह खर्च करने इत्यादि बिंदुओं पर मोटिवेट किया गया. थानाध्यक्ष की मोटिवेशनल बातों से उपस्थित बच्चियां काफी संतुष्ट दिखीं. इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि खुशबू कुमारी नाम की एक लड़की है, जो कि लड़कियों के वेलफेयर के लिए काम करती है. उसके अनुरोध पर बच्चियों को जागरूक किया गया. इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन