नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें संदेश के साथ वैशाली में चला जनजागरूकता अभियान, पंपलेट बांटकर किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

पोस्टर चिपकाकर जागरूक करते पुलिस अधिकारी.

Hajipur News : महुआ और महनार में भी लोगों को नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट
Hajipur News : अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर वैशाली जिले में जिला मद्यनिषेध विभाग की ओर से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर चस्पा किए गए तथा लोगों के बीच जागरूकता पंपलेट वितरित कर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन जगहों पर चलाए गए जागरूकता

जिला मद्यनिषेध पदाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में लोगों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई. विभागीय टीम ने रामभद्र, नखास चौक, चौहट्टा, गांधी आश्रम, दिग्घी, सुभई और यूसुफपुर समेत कई इलाकों में पोस्टर लगाए. वहीं महुआ और महनार में भी लोगों को नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई.

नशे से दूर रहने की अपील की

अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय, कब्जा, निर्माण और परिवहन कानूनन दंडनीय अपराध है, जिसके लिए कठोर कारावास और जुर्माने का प्रावधान है. जिला प्रशासन ने नागरिकों से नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है.

इसे भी पढ़ें. हाजीपुर में मुहर्रम पर दोपहर 2 बजे से ताजिया पहलाम तक बिजली रहेगी बंद, 10 अखाड़ों को मिला लाइसेंस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन