छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए एचएम व शिक्षकों ने अभिभावकों का खटखटाया दरवाजा

Updated:
विज्ञापन

खनेठी विद्यालय में नामांकन को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन

खनेठी विद्यालय में नामांकन को लेकर चलाया जागरूकता अभियान भभुआ नगर. भभुआ प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खनेठी के प्रधानाध्यापक रवि शंकर पाठक व शिक्षक संजय कुमार सिंह ने विद्यालय में छात्रों की घटती उपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए विशेष जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान के तहत शिक्षकों की टीम गांव-गांव जाकर पोषक क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों और घरों तक पहुंची. शिक्षकों ने अभिभावकों के दरवाजे खटखटाकर उनसे सीधे संवाद स्थापित किया और बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की गयी. इस पहल से ग्रामीणों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिला. अभियान के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न छात्र हितकारी योजनाओं की भी जानकारी दी. इसमें पोशाक, साइकिल व छात्रवृत्ति जैसी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया. शिक्षकों ने समझाया कि इन योजनाओं का लाभ तभी संभव है, जब छात्र नियमित रूप से विद्यालय आएं. साथ ही, 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति के महत्व को भी सरल भाषा में समझाया गया, जिससे अभिभावकों में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया. = नामांकन और नियमितता पर विशेष जोर शिक्षकों ने उन बच्चों को भी चिह्नित किया जो अब तक विद्यालय में नामांकित नहीं हैं या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं. ऐसे बच्चों और उनके अभिभावकों से मिलकर पुनः नामांकन कराने की अपील की गयी. जनप्रतिनिधियों के सहयोग से इस अभियान को और प्रभावी बनाया गया. शिक्षकों ने बताया कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और इसके लिए नियमित विद्यालय आना अत्यंत आवश्यक है. इस प्रयास से विद्यालय में नामांकन और उपस्थिति दोनों में वृद्धि की उम्मीद जतायी जा रही है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन