कचहरी गेट व बैंक के बाहर खड़ी बाइक ले उड़े चोर

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 18 Apr 2026 4:34 PM

विज्ञापन

क्रवार को एक ही दिन शातिर चोर दिनदहाड़े कचहरी गेट और इंडियन बैंक के बाहर से दो बाइक ले उड़े.

विज्ञापन

भभुआ सदर. शहर में बाइक चोरों का कहर जारी है. शुक्रवार को एक ही दिन शातिर चोर दिनदहाड़े कचहरी गेट और इंडियन बैंक के बाहर से दो बाइक ले उड़े. बाइक चोरी के इन दोनों मामलों में पीड़ितों ने नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. पीड़ित सुरहां चांद निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को केस के सिलसिले में बाइक से पत्नी को लेकर भभुआ कोर्ट आया था. बाइक उसने कचहरी गेट के समीप खड़ी कर दी थी, लेकिन जब कोर्ट से वापस बाहर निकला तो उसकी बाइक चोरी जा चुकी थी. उधर, इंडियन बैंक के बाहर से चोरी गये बाइक के संबंध में चैनपुर निवासी सुमित कुमार ने बताया कि ऐसी मैकेनिक मलिकसराय निवासी विकास कुमार उनकी बाइक लेकर शुक्रवार दोपहर एक बजे भभुआ एलआइसी भवन के पीछे स्थित इंडियन बैंक में काम से गया था. बाइक उसने बाहर खड़ी कर दी थी, लेकिन शाम छह बजे बाहर निकला तो उसकी बाइक बैंक के बाहर से गायब थी, जो काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली. बाइक चोरी के इन दोनों मामलों को अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पंजीकृत कर लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि से बाइक चोरी की जांच पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन