भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम का बड़ा फैसला, 11:30 बजे के बाद स्कूलों में नहीं होगी पढ़ाई

Published by : Vikash Kumar Updated At : 22 Apr 2026 9:10 PM

विज्ञापन

KAIMUR NEWS.जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है. जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने आदेश जारी कर 23 से 30 अप्रैल तक सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.

विज्ञापन

डीएम नितिन कुमार सिंह ने भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जारी किया आदेश

23 से 30 अप्रैल तक आदेश लागू, बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

मोहनिया शहर.जि

ले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है. जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने आदेश जारी कर 23 से 30 अप्रैल तक सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अत्यधिक गर्म हवाएं और दोपहर के समय तापमान में भारी वृद्धि की संभावना जतायी गयी है. ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत लागू किया गया है. इसके दायरे में सभी सरकारी और निजी विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान शामिल हैं. विद्यालय प्रबंधन को शैक्षणिक गतिविधियों का समय पुनर्निर्धारित कर आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. आदेश की प्रति प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, थानाध्यक्षों और नगर निकायों को भेज दी गयी है, ताकि इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके. साथ ही अभिभावकों से अपील की गयी है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से दोपहर में बाहर न निकलने दें और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं.

भीषण गर्मी के बीच बदला स्कूल टाइम, बच्चों में खुशी

जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से खासकर स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. दोपहर की तेज धूप और लू के बीच स्कूल से घर लौटना मुश्किल हो रहा था.इसी स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा स्कूल संचालन समय में बदलाव करते हुए 11:30 बजे तक ही कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया गया है. इससे अभिभावकों और बच्चों में राहत और खुशी देखी जा रही है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन