ममेरे भाई के शादी से लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, बाल-बाल बचे पति व बच्चे
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन
KAIMUR NEWS.सोमवार को अपने ममेरे भाई की शादी से पति व दो बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रही एक महिला को शहर के सारंगपुर मोड़ के समीप ओवरटेक कर रहे ट्रक ने कुचल दिया. जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार उसका पति और दोनों बच्चे बाल-बाल बच गये.
विज्ञापन
सारंगपुर मोड़ के पास ओवरटेक के दौरान हादसा, शादी से लौट रहा था परिवार
शहर के सारंगपुर मोड़ के समीप हुआ हादसा, बाइक पर सवार थे सभीफोटो. 23. मौत की सूचना के बाद रोते बिलखतेप्रतिनिधि, भभुआ सदर
सोमवार को अपने ममेरे भाई की शादी से पति व दो बच्चों के साथ बाइक से घर लौट रही एक महिला को शहर के सारंगपुर मोड़ के समीप ओवरटेक कर रहे ट्रक ने कुचल दिया. जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक सवार उसका पति और दोनों बच्चे बाल-बाल बच गये. मृत महिला की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी रामानंद राम की 24 वर्षीय पत्नी फूलकुमारी देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पति रामानंद राम, जो घटना के प्रत्यक्षदर्शी भी हैं, ने बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ झिंगई डिहरा गांव में पत्नी के ममेरे भाई प्रवीण कुमार की शादी में शामिल होने गये थे. शादी समाप्त होने के बाद सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वे सभी बाइक से अपने गांव अमाव लौट रहे थे.उन्होंने बताया कि जैसे ही वे सुवरन नदी के आगे सारंगपुर मोड़ के पास पहुंचे, तभी आगे चल रहे ट्रक से उनकी बाइक का हैंडल फंस गया. इससे बाइक अनियंत्रित हो गयी और पीछे बैठी उनकी पत्नी सड़क पर गिर पड़ी. इसी दौरान ट्रक के पहिए से कुचले जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद पति और दोनों बच्चों को भी सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और मायके के लोग भी अस्पताल पहुंच गये, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.सारंगपुर मोड़ बना हादसों का केंद्र
गौरतलब है कि शहर के सुवरन नदी के समीप स्थित सारंगपुर मोड़ दुर्घटना संभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है. यहां अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं. पूर्व में हुई दुर्घटनाओं के बाद सड़क परिवहन विभाग द्वारा इस क्षेत्र में कई स्थानों पर ब्रेकर बनाये गये हैं.इसके बावजूद सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता और उपायों के बाद भी दुर्घटनाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है. सोमवार की इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










