जगरिया गांव से कुर्की-जब्ती के दौरान फरार आरोपित गिरफ्तार

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 05 Apr 2026 5:03 PM

विज्ञापन

मारपीट के मामले में कई महीनों से चल रहा था फरार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल

विज्ञापन

मारपीट के मामले में कई महीनों से चल रहा था फरार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल चैनपुर. थाना क्षेत्र के जगरिया गांव में न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक नामजद आरोपित को मौके पर देखते ही गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित जगरिया गांव निवासी बाबूलाल यादव का पुत्र दिलीप कुमार यादव बताया जाता है, जो पूर्व के एक मारपीट मामले में नामजद था व घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार आरोपित धनराज बिंद की गिरफ्तारी के लिए चैनपुर पुलिस द्वारा पूर्व में भी कई बार छापेमारी की गयी थी, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था. लगातार फरारी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसके बाद न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई का आदेश जारी किया गया था. न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में चैनपुर पुलिस टीम कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए जगरिया गांव पहुंची और जैसे ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, मौके पर फरार आरोपित धनराज बिंद मौजूद दिखा, जिसे देखते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपित से आवश्यक पूछताछ व कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को मेडिकल जांच के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन