नये नियम लागू: वैवाहिक कार्यक्रम के लिए लेना होगा अस्थायी गैस कनेक्शन

Published by :VIKASH KUMAR
Published at :24 Apr 2026 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
नये नियम लागू: वैवाहिक कार्यक्रम के लिए लेना होगा अस्थायी गैस कनेक्शन

बेटियों की शादी के लिए आवेदन करने पर मिलेगा चार कामर्शियल गैस सिलिंडर

विज्ञापन

बेटियों की शादी के लिए आवेदन करने पर मिलेगा चार कामर्शियल गैस सिलिंडर # 21 मई तक निर्धारित वैवाहिक कार्यक्रम के लिए गैस सिलिंडर रिजर्व गैस एजेंसी के पास प्रति सिलिंडर 4800 रुपये सिक्योरिटी मनी करना पड़ रहा जमा # उपयोग के बाद खाली सिलिंडर जमा करने पर प्रति सिलिंडर वापस होगा 2400 रुपये बच्चियों की शादी के लिए गैस सिलिंडर को लेकर अब तक आये 435 आवेदन मोहनिया सदर. पश्चिम एशिया युद्ध से उत्पन्न हुई एलपीजी गैस की भारी कमी के बीच प्रशासन द्वारा बेटियों की शादी (वैवाहिक कार्यक्रम) के लिए आवेदन करने वाले लोगों को अधिकतम चार कामर्शियल गैस सिलिंडर आयोजित होने वाले वैवाहिक कार्यक्रम से दो दिन पहले उनके नजदीकी संबंधित गैस एजेंसी से उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके लिए आवेदक को अनुमंडल कार्यालय में आवेदन के साथ शादी कार्ड जमा करना होगा, जिसमें उनको अपने नजदीकी गैस एजेंसी का नाम व कार्यक्रम में खपत होने वाले गैस सिलिंडर के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अनुमानित संख्या का उल्लेख करना होगा. जांचोपरांत प्रशासन द्वारा यह तय किया जायेगा कि किसको कितना गैस सिलिंडर आपूर्ति किया जाना आवश्यक है, लेकिन अधिकतम चार गैस सिलिंडर से अधिक किसी भी व्यक्ति को वैवाहिक कार्यक्रम के लिए नहीं दिया जायेगा. वैवाहिक कार्यक्रम में गैस सिलिंडर के उपयोग को लेकर आवेदक को प्रशासन द्वारा चिह्नित उनके नजदीकी गैस एजेंसी से अस्थायी गैस कनेक्शन लेना होगा, इसके लिए उन्हें अपना एक पहचान पत्र की छाया प्रति देना होगा. इतना ही नहीं प्रशासन द्वारा जितने गैस सिलिंडर की स्वीकृति दी गयी है. 4800 प्रति भरा सिलिंडर की दर से उनको संबंधित गैस एजेंसी के पास सिक्योरिटी मनी के रूप में राशि जमा करना होगी. कार्यक्रम में प्रयोग होने के बाद खाली गैस सिलिंडर को संबंधित गैस एजेंसी को वापस करने पर प्रति सिलिंडर 2400 रुपये की दर से राशि अस्थायी गैस कनेक्शनधारी को वापस लौटा दिया जायेगा और उसका अस्थायी कनेक्शन को रद्द कर दिया जायेगा. वैवाहिक कार्यक्रम के समापन के बाद उपयोग हो चुके खाली गैस सिलिंडर को संबंधित एजेंसी को तुरंत उपलब्ध कराने का आग्रह प्रशासन द्वारा किया गया है, ताकि खाली सिलिंडर को रिफिलिंग कर पुनः वैवाहिक कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले अन्य लोगों को उपलब्ध कराया जा सके. इस कॉमर्शियल सिलिंडर का वजन 19 किलोग्राम होगा. # अनुमंडल क्षेत्र में नौ गैस एजेंसी संचालित अनुमंडल क्षेत्र के पांच प्रखंड मोहनिया, कुदरा, दुर्गावती, रामगढ़ व नुआंव में कुल नौ गैस एजेंसी संचालित हैं मोहनिया प्रखंड से 200, कुदरा से 120, रामगढ़ से 25, दुर्गावती से 25 और सबसे कम नुआंव प्रखंड से 15 आवेदन बच्चियों के वैवाहिक कार्यक्रम में गैस सिलिंडर के उपयोग की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है. प्रशासन द्वारा आगामी 21 मई 2026 तक आयोजित होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए जिस आवेदक को जितना गैस सिलिंडर की स्वीकृति दी गयी है, उतना सिलिंडर रिजर्व कर दिया गया है. वैवाहिक कार्यक्रम से दो दिन पूर्व संबंधित आवेदक को जिस गैस एजेंसी से अस्थायी कनेक्शन दिया गया है. वहां से ही निर्धारित कॉमर्शियल गैस सिलिंडर प्राप्त करेंगे. # गैस सिलिंडर से सस्ता पड़ रहा कोयला यदि हम खासतौर से निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों की बात करें तो वह अपनी बेटियों के वैवाहिक कार्यक्रम के लिए गैस सिलिंडर की बुकिंग करना महंगा समझ रहे हैं. क्योंकि, यदि प्रशासन द्वारा चार गैस सिलिंडर की मंजूरी दी जाती है तो उस व्यक्ति को 19200 रुपये सिक्योरिटी मनी के तौर पर संबंधित गैस एजेंसी के पास जमा करना होगा. जबकि बेटियों की शादी में ऐसे भी निम्न और मध्यम वर्गीय लोगों के पास रुपये की कमी होती है और वह दूसरों से कर्ज लेकर किसी तरह शादी जैसे कार्यक्रम का निष्पादन करते हैं, ऐसी स्थिति में इस वर्ग के लोगों के लिए गैस सिलिंडर से कहीं सस्ता लकड़ी, कोयला और उपले पड़ रहे हैं. # बोले एडीएसओ इस संबंध में पूछे जाने पर अपर जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने कहा कि अनुमंडल के पांच प्रखंडों से बच्चियों की शादी के लिए गैस सिलिंडर को लेकर अब तक लगभग 435 आवेदन प्राप्त हुए हैं. 21 मई तक आयोजित होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए आवेदक को कितना गैस सिलिंडर उपलब्ध कराना है, इसकी व्यवस्था कर दी गयी है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन