भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए आगे आया विद्यार्थी परिषद, शुरू हुआ पक्षी मित्र अभियान

Updated:
विज्ञापन

एसएफडी ने पेड़ों पर टांगे मिट्टी के बर्तन, पक्षियों के लिए की दाने व पानी की व्यवस्था

विज्ञापन

एसएफडी ने पेड़ों पर टांगे मिट्टी के बर्तन, पक्षियों के लिए की दाने व पानी की व्यवस्था चिलचिलाती धूप में पक्षियों को बचाने के लिए घरों की छतों पर पानी रखने की उठी मांग भभुआ सदर. लगातार बढ़ती गर्मी व तेज़ धूप के बीच पक्षियों को राहत देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भभुआ ने शुक्रवार से स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) के माध्यम से शहर सहित स्कूल व कॉलेजों में पक्षी मित्र अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय परिसर में पेड़ों पर मिट्टी के बर्तनों में पानी की व्यवस्था की, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी के लिए भटकना न पड़े. कार्यक्रम के दौरान एसएफडी के प्रांत सह संयोजक अभय शुभम ने बताया कि गर्मी के दिनों में जल स्रोत सूख जाने से पक्षियों व अन्य जीव-जंतुओं को काफी परेशानी होती है, जिससे कई बार उनकी मौत भी हो जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए परिषद द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर भी पानी की व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपने घरों की छत या आसपास के पेड़ों पर मिट्टी के बर्तन में पानी अवश्य रखें, ताकि पक्षियों को जीवन मिल सके व पर्यावरण संतुलन बना रहे. उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है व छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ा बदलाव ला सकते हैं. इस अवसर पर नगर मंत्री आनंद राज, सह मंत्री अभिषेक शर्मा, सत्यम तिवारी, समीर सिंह, रोहित कुमार, आदित्य पटेल, विक्रांत पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. शुक्रवार से शुरू किये गये इस अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता भी देखी गयी. भविष्य में इस तरह की और भी गतिविधियां चलायी जायेंगी, जिससे पर्यावरण की रक्षा हो सके. परिषद द्वारा नये क्षेत्रों में भी यह अभियान जल्द ही विस्तार पायेगा, जिससे बेजुबानों को राहत मिल सकेगी.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन