रिटायर फौजी के घर से नकदी सहित 10 लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन

टिकैतपुर गांव में चोरों ने दिया घटना के अंजाम, थाने में दिया आवेदन

विज्ञापन

टिकैतपुर गांव में चोरों ने दिया घटना के अंजाम, थाने में दिया आवेदन चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर गहनों पर किया हाथ साफ मकान निर्माण के लिए रखे नकदी भी ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के टिकैतपुर गांव में चोरों ने एक रिटायर फौजी के घर से नकदी सहित करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. इस मामले को लेकर मोहनिया थाने में पीड़ित महेंद्र मिश्रा ने लिखित आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपनी पत्नी के साथ भोजन करने के बाद गांव में बन रहे नये घर में सोने चले गये थे. पुराने घर में उनके छोटे भाई की पत्नी अकेली सो रही थी. इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर में प्रवेश कर घर में रखे डेढ़ लाख नकदी और सोने की हार, कंगन सहित कई आभूषण चोरी कर आसानी से निकल गये. सुबह जब उनकी नींद खुली, तो परिजन चोरी की घटना देख हैरान हो गये. घर के बक्सों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था. चोरी की घटना के बाद इसकी सूचना परिजनों द्वारा थाने को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की. पीड़ित ने बताया की घर में रखे तीन बड़े बक्सों को निशाना बनाते हुए नकदी समेत कीमती समान चोरी की गयी है. इसमें मकान निर्माण के लिए रखे गये 1.50 लाख रुपये नकद, एक हार, तीन सिकड़ी, तीन अंगूठियां, एक मांग टीका, चांदी का नथिया, एक पैजनी और तीन जोड़ी पायल शामिल हैं. चोरी गयी संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गयी है. घटना के वक्त घर के सदस्य दूसरे मकान में सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना का अंजाम दिया. कुछ सामान घर से बाहर फेंका गया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर चुकी है. आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला है, फिर भी हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन