थाने के हाजत से भागे शराब तस्कर को पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 10 Apr 2026 4:36 PM

विज्ञापन

आरोपित 22 दिसंबर 2024 को उत्पाद थाना भभुआ के हाजत से हुआ था फरार

विज्ञापन

= आरोपित 22 दिसंबर 2024 को उत्पाद थाना भभुआ के हाजत से हुआ था फरार भभुआ सदर. शराब की तस्करी में पकड़ाये और फिर उत्पाद थाने के हाजत से फरार हुए एक शातिर शराब तस्कर को भभुआ थाऐ की पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है. धराया शराब तस्कर हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के डाबोढ़ा खुर्द निवासी साहिल बताया जाता है. गौरतलब है कि 22 दिसंबर 2024 को उत्पाद पुलिस ने रामगढ़ के बहपुरा पुल से आयी ट्वेंटी कार से 216 लीटर शराब की भारी खेप लेकर आ रहे शराब तस्कर साहिल को पकड़ा था. शराब के साथ पकड़े जाने के बाद तस्कर को हिरासत में लेकर उसे भभुआ स्थित उत्पाद थाने लाया गया था, जहां पुलिस उसे जेल भेजने की प्रक्रिया में लगी थी, तभी रात साढ़े 10 बजे तस्कर साहिल शौचालय जाने का बहाना बनाकर गया और फिर हाथ धोने के क्रम में गृहरक्षक गोरखनाथ राम को धक्का देकर थाने की छत से दक्षिण तरफ से नीचे कूद गया और फरार हो गया था. इस मामले में तत्कालीन उत्पाद थानाध्यक्ष ने भभुआ थाने में पुलिस हाजत से भागे तस्कर के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी थी. इसी मामले में भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के निर्देश पर एएसआइ ब्यूटी कुमारी ने फरार हुए शराब तस्कर को उसके गांव से धर दबोचा और फिर कड़ी सुरक्षा में उसे भभुआ थाने लेकर आयी, जहां शुक्रवार को मेडिकल जांच कराने के बाद शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन