बच्चों के नामांकन के लिए प्रभात फेरी से अभिभावकों को किया जागरूक

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 06 Apr 2026 3:50 PM

विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में विशेष नामांकन पखवारे के तहत चलाय जा रहा प्रवेशोत्सव

विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में विशेष नामांकन पखवारे के तहत चलाय जा रहा प्रवेशोत्सव बिना दस्तावेज भी होगा प्रोविजनल नामांकन, शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा. रामपुर. क्षेत्र में एक से 15 अप्रैल तक सरकारी प्राथमिक, उत्क्रमित व उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में विशेष नामांकन पखवारा (प्रवेशोत्सव) चलाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य 6 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बच्चों का पहली कक्षा में नामांकन सुनिश्चित करना है, जिसमें आंगनवाड़ी केंद्रों से आये बच्चे भी शामिल हैं. इस दौरान आधार या जन्म प्रमाण पत्र के बिना भी प्रोविजनल नामांकन की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. शिक्षा विभाग की ओर से इस अभियान की जानकारी देते हुए बीइओ तेजस्विनी आनंद ने बताया कि प्रारंभिक विद्यालयों में नामांकन पखवारे के दौरान बच्चों के नामांकन के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. स्कूलों में बेहतर सुविधा देने के साथ अभिभावकों व बच्चों को नामांकन के लिए प्रेरित किया जा रहा है. पोषक क्षेत्र में प्रचार-प्रसार की गति तेज कर दी गयी है. क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों ने साफ-सफाई के साथ बैठने की खास व्यवस्था की है. बीइओ ने कहा कि अभियान का उद्देश्य है कि एक भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे. इसे एक मिशन के रूप में लिया गया है व सभी स्कूल प्रधानों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. नामांकन के साथ-साथ विद्यालयों में किताब, कॉपी, बोतल व बैग जैसी सामग्रियों का वितरण भी प्रारंभ कर दिया गया है. हर बच्चा स्कूल का हिस्सा के तहत 6 वर्ष से ऊपर के बच्चों का कक्षा एक में दाखिला होगा. आधार या जन्म प्रमाण पत्र न होने पर भी प्रोविजनल नामांकन की व्यवस्था है. शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी व जीविका दीदियों की सहायता से लक्ष्य प्राप्ति, व 6-14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा के अधिकार से जोड़ना का उद्देश्य है. यह अभियान बिहार के सभी जिलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पसाई उत्क्रमित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं द्वारा सोमवार को प्रभात फेरी निकाल कर सामाजिक जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन