अधौरा में ओवरलोडेड वाहनों का बोलबाला, प्रशासन बना मूकदर्शक

Updated:
विज्ञापन

यूपी से आ रहे गिट्टी-बालू लदे ट्रक व ट्रैक्टर, रात के अंधेरे में बिचौलिये सक्रिय

विज्ञापन

यूपी से आ रहे गिट्टी-बालू लदे ट्रक व ट्रैक्टर, रात के अंधेरे में बिचौलिये सक्रिय संदिग्ध भूमिका के बीच मूकदर्शक बना विभाग, जर्जर सड़कों ने बढ़ायी आमजन की मुसीबत अधौरा. थाना क्षेत्र में इन दिनों ओवरलोडेड वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे न केवल सड़कों की स्थिति बदतर हो रही है, बल्कि राजस्व की भी भारी क्षति हो रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, उत्तर प्रदेश से गिट्टी, बालू, ईंट व अन्य निर्माण सामग्री से लदे ओवरलोडेड ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिन-रात बिना किसी रोक-टोक के अधौरा प्रखंड क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं. बताया जाता है कि इन भारी वाहनों के लगातार आवागमन से प्रखंड मुख्यालय से जुड़ी सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है. सड़कें जगह-जगह टूट गयी हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय सूत्रों का कहना है कि रात के समय बिचौलियों के माध्यम से बड़े पैमाने पर ओवरलोडेड वाहनों को क्षेत्र में प्रवेश कराया जाता है. इसके बाद छोटे-बड़े कारोबारी बिना किसी सरकारी टैक्स का भुगतान किये अपने निर्धारित स्थानों पर इन वाहनों से सामग्री उतरवा लेते हैं. इतना ही नहीं, कुछ ठेकेदार मोटी रकम लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिये इन सामग्रियों को विभिन्न स्थानों तक पहुंचाने का कार्य भी कर रहे हैं. इस पूरे मामले में सबसे चिंताजनक बात यह है कि स्थानीय प्रशासन व पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है. लोगों का आरोप है कि प्रशासन इस अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है व मूकदर्शक बना हुआ है. ग्रामीणों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडेड वाहनों पर तत्काल कार्रवाई की जाये, अवैध परिवहन को रोका जाये तथा सरकार को हो रहे राजस्व नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जाये. साथ ही जर्जर सड़कों की मरम्मत करायी जाये, ताकि आमजन को राहत मिल सके.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन