अब तीसरी आंख से होगी शहर की निगरानी, 60 सीसीटीवी कैमरे लगे

Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.नगर पंचायत की ओर से अब शहर की निगरानी तीसरी आंख से की जायेगी. इसके लिए नगर प्रशासन ने सोमवार को शहर के 22 स्थानों पर कुल 60 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये हैं.

विज्ञापन

62 लाख की लागत से नगर पंचायत के 22 जगहों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरे फोटो .25. शहर में लगा सीसीटीवी कैमरा प्रतिनिधि, कुदरा नगर पंचायत की ओर से अब शहर की निगरानी तीसरी आंख से की जायेगी. इसके लिए नगर प्रशासन ने सोमवार को शहर के 22 स्थानों पर कुल 60 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये हैं. इन दिनों शहर में हो रही चोरी और छिनतई की घटनाओं को देखते हुए इस पहल से अपराध में कमी आने की उम्मीद जतायी जा रही है. खासकर बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर भी कुछ हद तक लगाम लगने की संभावना व्यक्त की गयी है. सीसीटीवी कैमरों के साथ ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बड़े स्क्रीन लगाये गये हैं, जहां विभिन्न स्थानों की लाइव तस्वीरें देखी जा सकती हैं.नगर प्रशासन की ओर से लगभग 62 लाख रुपये की लागत से यह व्यवस्था विकसित की गयी है. इसके तहत शिव चौक, थाना मोड़, लालापुर रेलवे क्रॉसिंग, रामलीला मैदान, महाबीर स्थान, सदर चौक और कझार घाट गांव सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाये गये हैं, जिनके माध्यम से सड़कों और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की जायेगी.सभी सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण कुदरा थाने के निगरानी में रखा गया है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन