मेउड़ा पैक्स में सभी 20 प्रत्याशियों का नामांकन पाया गया सही

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 12 Apr 2026 3:55 PM

विज्ञापन

20 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए बनाये गये तीन मतदान केंद्र

विज्ञापन

# 20 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए बनाये गये तीन मतदान केंद्र कुदरा. स्थानीय प्रखंड के मेउड़ा पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के बाद सभी 20 प्रत्याशियों के नामांकन की जांच की गयी, जिसमें सभी नामांकन वैध पाये गये. इधर, मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस संबंध में निर्वाचन पदाधिकारी शांभवी श्रीवास्तव ने बताया कि पैक्स का चुनाव आगामी 20 अप्रैल को कराया जायेगा. इस चुनाव में कुल 12 पदों पर प्रतिनिधियों का चयन किया जायेगा, जिसमें अध्यक्ष का एक पद व कार्यकारिणी के 11 सदस्य शामिल हैं. कार्यकारिणी में विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण लागू किया गया है, जिसमें अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति/जनजाति के साथ-साथ महिला आरक्षण का भी प्रावधान किया गया है. नामांकन व स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. नामांकन किये सभी प्रत्याशियों का नामांकन जांच में वैध पाया गया है. 13 अप्रैल को नाम वापस ले सकेंगे व उसी दिन वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा. निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 20 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान कराया जायेगा. मतदान के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेउड़ा के पूर्वी, मध्य व पश्चिमी भाग में तीन मतदान केंद्र बनाये गये हैं. मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद बीआरजीएफ भवन, कुदरा में की जायेगी. प्रशासन ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिये सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतदान के दिन मतदान केंद्र की सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन