सीजीएल पास कर महेसुआं के चंदन बने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर

Updated at : 09 Apr 2026 4:01 PM (IST)
विज्ञापन
सीजीएल पास कर महेसुआं के चंदन बने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर

महेसुआं गांव के निवासी चंदन कुमार पटेल ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) पास कर असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया

विज्ञापन

भभुआ सदर. भभुआ प्रखंड के महेसुआं गांव के निवासी चंदन कुमार पटेल ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) पास कर असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है. चंदन कुमार पटेल, महेसुआ निवासी अशोक सिंह के पुत्र हैं और उनके पिता एक किसान हैं, जो खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता का नाम प्रमिला देवी है. साधारण परिवार से आने वाले चंदन ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. चंदन ने बताया कि उनकी 10वीं की पढ़ाई वाराणसी से हुई, जबकि स्नातक की पढ़ाई वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी, आरा से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली जाकर सीजीएल परीक्षा की तैयारी शुरू की. कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास के चलते उन्हें यह सफलता मिली. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और बड़े भाई श्रवण कुमार सिंह को दिया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से वे इस मुकाम तक पहुंचे. इधर, चंदन की सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी. आसपास के लोग, रिश्तेदार और मित्र उनके घर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं. दरअसल, चंदन की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गयी है, जो यह साबित करती है कि कड़ी मेहनत और सही दिशा में प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन