लोड सेडिंग से रातभर गुल हो रही बिजली, लोगों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

दिन में कटौती, रात में भी बिजली गुल होने से लोगों की नींद हुई हराम

विज्ञापन

दिन में कटौती, रात में भी बिजली गुल होने से लोगों की नींद हुई हराम कर्मनाशा. इस समय लोड सेडिंग के चलते कर्मनाशा पावर ग्रिड से दो दिनों से रात में पावर कट हो रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. जानकारी के अनुसार, इधर दो दिनों से ऊपर से ही बिजली कम मिल रही है. पावर कम मिलते ही लोड सेडिंग के लिए आदेश मिल जा रहा है व आदेश मिलते ही विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है. गुरुवार व शुक्रवार को रात करीब 11:00 बजे के बाद पावर सब स्टेशन खजुरा से जुड़े गांवों में बिजली ठप हो गयी. बिजली आपूर्ति बंद होते ही घरों में लगे पंखा व कूलर शोपीस बन गये. पंखा-कूलर बंद होते ही मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है, जिससे लोगों की नींद खराब हो जा रही है. जब तक बिजली नहीं आती, लोग रात में सो नहीं पाते हैं. वैसे भी गेहूं फसल के चलते दिन में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिजली कट हो जा रही है. ऐसे में दिन व रात दोनों समय बिजली कटौती से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. पावर ग्रिड कर्मनाशा के ऑपरेटर ने बताया कि लोड सेडिंग के चलते पावर कट किया जा रहा है. ऊपर से आदेश आने पर ही बिजली काटनी पड़ रही है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन