सीनियर महिला फुटबॉल में कैमूर ने बक्सर को 8-0 से हराया

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 05 Apr 2026 4:45 PM

विज्ञापन

राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में कैमूर का दबदबा

विज्ञापन

राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में कैमूर का दबदबा भभुआ सदर. जिला फुटबॉल एसोसिएशन व जिला प्रशासन लखीसराय के तत्वावधान में स्थानीय केआरके मैदान में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में कैमूर की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पड़ोसी बक्सर जिले को 8-0 के बड़े अंतर से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया. कैमूर की ओर से गुड़िया कुमारी व प्रियंका कुमारी ने एक-एक और मनीषा निषाद, मीठी रानी व निशा कुमारी ने दो-दो गोल कर अपनी टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की. मीडिया प्रभारी डॉ तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि कैमूर का पहला फुटबॉल मैच शनिवार को कैमूर बनाम बक्सर के बीच खेला गया, जिसमें कैमूर सीनियर महिला फुटबॉल के स्टार खिलाड़ियों ने अनुशासित व उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए बक्सर को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है. उन्होंने बताया कि लखीसराय में 31 मार्च से नॉकआउट आधार पर हो रही सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार की कुल 34 टीमें भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता में दिन के अलावा रात को भी मैच खेले जा रहे हैं. कैमूर का दूसरा मैच रविवार देर शाम को रोहतास से होगा. कैमूर की सीनियर महिला टीम का कोच गुदड़ी शर्मा को बनाया गया है, जबकि टीम मैनेजर खुशबू खातून हैं. इधर, टीम की पहली जीत पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी कबीर अली, दिलीप कुमार पटेल, शौकत अली गद्दी, जिला फुटबॉल संघ के सचिव शंकर सिंह यादव आदि ने खुशी जाहिर की है. अधिकारियों ने उम्मीद जतायी है कि अगले मैचों में भी टीम की ओर से ऐसा ही शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा और टीम चैंपियनशिप जीतकर ही वापस आयेगी. टीम के चयन व प्रशिक्षण के लिए जिला स्तर पर भी कड़े इंतजाम किये गये थे, जिसका परिणाम इस जीत के रूप में सामने आया है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन