बिजली चोरी में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज व जुर्माना

स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में बिजली विभाग द्वारा छापेमारी कर अवैध बिजली जलाने के मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी के साथ जुर्माना लगाया गया है.
मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में बिजली विभाग द्वारा छापेमारी कर अवैध बिजली जलाने के मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी के साथ जुर्माना लगाया गया है. चारों लोगों पर एक लाख 78 हजार 503 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बिजली चोरी की सूचना पर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पुसौली की टीम ने गांवों में छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता फतिगन, सहायक विद्युत अभियंता राजमुन्नी कुमारी, कनीय विद्युत अभियंता मो जावेद अंसारी, तकनीकी कर्मी अर्जुन सिंह, राधेश्याम गुप्ता व गोपाल शर्मा शामिल थे. जांच के दौरान मुड़हरिया गांव के ललन सिंह पर अवैध रूप से बिजली उपयोग करने पर 70,100 रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसी गांव के विनोद कुमार सिंह पर 17,891 रुपये का जुर्माना किया गया. मुड़हरिया गांव के अवधेश कुमार पर 29,013 रुपये तथा पतेलवा गांव की संगीता कुमारी पर बकाया सहित 61,499 रुपये का दंड निर्धारित किया गया. सभी मामलों में बिजली चोरी के दौरान प्रयुक्त तार काटकर जब्त किये गये तथा संबंधित मीटर भी कब्जे में लेकर थाना को सौंप दिया गया. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बकाया राशि जमा कर वैध रूप से बिजली का उपयोग करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. पुसौली जेइ मोहम्मद जावेद द्वारा मोहनिया थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




