भगवानपुर-जैतपुरकला पथ के दो हिस्सों में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर भगवानपुर-जैतपुर कला पथ के दो हिस्सों के खेतों में आग लग गयी

विज्ञापन

भगवानपुर. शनिवार की दोपहर भगवानपुर-जैतपुर कला पथ के दो हिस्सों के खेतों में आग लग गयी, इनमें बसंतपुर व जैतपुर कला सिवाना का हिस्सा शामिल है. इस घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार की गश्ती टीम दमकल मशीन को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और आग को काबू करने में जुट गयी है. सबसे पहले पुलिस बल की उपस्थिति में जैतपुर कला हिस्से वाले खेतों की आग बुझायी गयी, जहां करीब एक बीघा फसल आग की भेंट चढ़ गयी. तब तक बसंतपुर सिवाना के किसानों में अफरा-तफरी मची रही, किसान लाठी व झाड़ से पीट-पीटकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे. हालांकि, बसंतपुर सिवाना के जिस हिस्से में आग लगी थी, उस हिस्से में काफी हद तक हार्वेस्टर मशीन से गेहूं काटा जा चुका था, जबकि अगल-बगल कटाई का कार्य जारी भी था, जहां कई किसान गेहूं के बंधे बोझों को ठिकाने लगाने में जुटे रहे. खबर लिखे जाने तक बसंतपुर सिवाना में भी फायर ब्रिगेड व पुलिस टीम द्वारा आग पर नियंत्रण पाने की तैयारी चल रही थी.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन