सिरहीरा व सौखरा पैक्स का निर्वाचन स्थगित, मतदाता सूची विवाद बना कारण

Updated:
विज्ञापन

लोहदन व भरारीकला पैक्स में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा मतदान

विज्ञापन

लोहदन व भरारीकला पैक्स में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा मतदान चांद. प्रखंड की चार पैक्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गयी थी. विगत दिनों सौखरा पैक्स के लिए एक दिन नामांकन होने के बाद दूसरे दिन नामांकन स्थगित कर दिया गया, जिससे उम्मीदवारों व मतदाताओं में काफी निराशा देखी जा रही है. वहीं, प्रखंड के सिरहीरा पैक्स में भी नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा आदेश संख्या 722, 20 मार्च 2026 के आलोक में निर्वाचन अगले आदेश तक स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया गया है. जबकि, यहां नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है और सिरहीरा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए दो व सदस्य पद के लिए 27 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद हदीद खान ने बताया कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के आदेश के आलोक में सिरहीरा व सौखरा पैक्स का निर्वाचन स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में विवाद के कारण स्थगित करने का आदेश प्राप्त हुआ है. इसके बाद अब प्रखंड के लोहदन व भरारी कला पैक्स में मतदान कराया जायेगा.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन