भैंस से टकराया इ-रिक्शा, महिला सहित तीन घायल

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 10 Apr 2026 4:20 PM

विज्ञापन

कुदरा-चेनारी मुख्य सड़क पर अनियंत्रित इ-रिक्शा ने सड़क पार कर रही एक भैंस को टक्कर मार दी

विज्ञापन

कुदरा. थाना क्षेत्र के गुडूरा गांव के पास गुरुवार की देर शाम कुदरा-चेनारी मुख्य सड़क पर अनियंत्रित इ-रिक्शा ने सड़क पार कर रही एक भैंस को टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां सभी घायलों का प्राथमिक इलाज करने के बाद सभी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार, घायलों में बिपिन राम पिता शिवशंकर राम गांव मुजियां, सरोज गुप्ता पिता जियुत साह गांव पिपरा खुर्द थाना करहगर रोहतास व संगीता देवी पति अवधेश कुमार गांव मोकरम शामिल बताये जाते हैं. बताया जाता है कि इ-रिक्शा तेज गति से तेलारी की तरफ जा था, तभी गुडूरा गांव के पास अंधेरे में एक भैंस को सड़क पार करते देख इ-रिक्शा चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और भैंस में टक्कर मार दी. इससे इ-रिक्शा सड़क पर पलट जाने से उस पर सवार गिरकर घायल हो गये.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन