कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक व युवक जख्मी
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 08 Jan 2026 4:37 PM
तरांव गांव के पास कुट्टी उतारकर लौट रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
= सदर अस्पताल से दोनों घायलों को किया गया हायर सेंटर रेफर भभुआ सदर. गुरुवार को बेलांव थाना क्षेत्र के तरांव गांव के पास कुट्टी उतारकर लौट रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में ट्रैक्टर चालक तरांव गांव निवासी जालंधर बिंद का बेटा विशाल कुमार व युवक श्याम सुंदर बिंद का बेटा संदीप कुमार शामिल बताये जाते हैं. हादसे के संबंध में बताया गया कि दोनों युवक गुरुवार सुबह पुआल की कुटी ट्रैक्टर ट्रॉली से उतारकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान गांव के समीप ट्रैक्टर सड़क पर कोहरा छाये होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में चालक और युवक घायल हो गये. घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए रामपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के बाद चिकित्सक ने सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. एंबुलेंस सेवा से परिजन दोनों को सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे. सदर अस्पताल में भी डॉक्टर ने इलाज करने के बाद दोनों की स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन दोनों घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस से चंदौली के एक निजी क्लीनिक में ले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










