नशे में बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरकर घायल

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 09 Apr 2026 4:17 PM

विज्ञापन

शराब के नशे में तेज रफ्तार में बाइक चला रहा एक युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया.

विज्ञापन

भगवानपुर. शराब के नशे में तेज रफ्तार में बाइक चला रहा एक युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया. घायल युवक स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सरैयां गांव निवासी इंद्रजीत राम का 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार बताया गया है. यह घटना सरैयां-मुंडेश्वरी पथ पर उमापुर मोड़ के पास बुधवार की रात करीब नौ बजे की बतायी जा रही है. इस घटना की सूचना होने पर स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी ले गयी, जहां घायल का इलाज किया गया. वहीं, मुंह से शराब की दुर्गंध आने पर पुलिस ने लगे हाथों घायल युवक का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करवा ली, युवक के शराब पिये होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसके विरुद्ध अप्राथमिकी दर्ज करते हुए गुरुवार की दोपहर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इस मामले की पुष्टि थानेदार चंद्रशेखर शर्मा ने की. वहीं, सरैया गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक डॉ कमलेश सिंह ने बताया कि उमापुर गांव में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच था, जिसे देखने के लिए उक्त युवक बाइक पर सवार होकर जा रहा था, तभी उमापुर मोड़ के पास एक खड़े बाइक में टक्कर मारते हुए वह एक्सीडेंट कर गया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन