ePaper

Kaimur News : जगत जननी मां अंबे के दर्शन से निहाल हुए श्रद्धालु

Updated at : 29 Sep 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : जगत जननी मां अंबे के दर्शन से निहाल हुए श्रद्धालु

शारदीय नवरात्र के महासप्तमी को जिले में स्थापित सभी दुर्गा पंडालों के पट सोमवार को खोल दिये गये.

विज्ञापन

भभुआ सदर. शारदीय नवरात्र के महासप्तमी को जिले में स्थापित सभी दुर्गा पंडालों के पट सोमवार को खोल दिये गये. जगतजननी मां अंबे के विराजमान होते ही दर्शन-पूजन का सिलसिला तेज हो गया है और नवरात्र मेले ने गति पकड़ ली. चहुंओर वैदिक मंत्रोच्चार और म्यूजिक सिस्टम पर गूंजते देवी गीतों से भभुआ शहर सहित पूरा जिला देवी की भक्ति में लीन नजर आया. सोमवार शाम को पंडालों में देवी दर्शन और आरती के लिए माता के भक्तों की भीड़ उमड़ी. इधर, शारदीय नवरात्र के सातवें दिन देवी मंडप में आदिशक्ति के काल को जीतने वाले अनंत स्वरूप कालरात्रि की उपासना की गयी. इस दौरान देवी आह्वान के मंत्रोच्चार देर रात तक गूंजते रहे. सोमवार को शारदीय नवरात्र की सप्तमी होने के कारण सुबह की आरती पूजन के साथ ही शहर में पटेल चौक, शिवाजी चौक, पोस्ट ऑफिस के समीप, शक्तिनगर, बहेलियान मुहल्ला, पुराना थाना, चित्रगुप्त नगर, जायसवाल दुर्गा स्थान, चमनलाल तालाब, पूरब पोखर, सुखपाल कटरा, एकता चौक आदि के समीप बने दुर्गापूजा पंडालों के पट दर्शन-पूजन के लिए खोल दिये गये. इसके साथ ही श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला तेज हो गया. इस दौरान महासप्तमी को पूजा पंडाल में भक्तिगीतों की गूंज और दुर्गा सप्तशती के मंत्र वातावरण को भक्तिमय करते रहे. = महासप्तमी के साथ शुरू हुई माता की चार दिवसीय विशेष पूजा सोमवार को आश्विन शुक्ल सप्तमी में देवी दुर्गा का पट खुलने के बाद श्रद्धालु अगले चार दिनों तक माता की विशेष आराधना में लीन हो जायेंगे. पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं को माता का विहंगम दर्शन प्राप्त होगा. आज मंगलवार को महाष्टमी में माता महागौरी की पूजा के साथ शृंगार पूजा भी होगी. महानवमी दिन बुधवार को सिद्धिदात्री माता की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ का समापन, हवन, पुष्पांजलि व कन्या पूजन किया जायेगा. आश्विन शुक्ल दशमी शुक्रवार को विजयादशमी का पर्व मनाया जायेगा, जिसके बाद धूमधाम से माता दुर्गा देवी की विदाई की जायेगी. इनसेट थोड़ी सी चूक भी बर्दाश्त नही, चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर भभुआ सदर. इधर, जैसे-जैसे शारदीय नवरात्र अपने चरम की ओर पहुंच रही है, वैसे वैसे पुलिस व जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. डीएम सुनील कुमार और एसपी हरिमोहन शुक्ल ने त्योहार की ड्यूटी में लगे अधिकारियों, कर्मियों व पुलिस महकमे के लोगों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सवेंदनशीलता को देखते हुए प्रतिनियुक्त स्थानों पर सभी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे. लापरवाही और थोड़ी सी भी चूक बर्दाश्त नही की जायेगी. विधि व्यवस्था और कल से नवरात्र के अष्टमी और नवमी को उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन खासकर पुलिस महकमा पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन