सीएचसी कर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन

विश्व मलेरिया दिवस पर शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों व कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली.

विज्ञापन

दुर्गावती. विश्व मलेरिया दिवस पर शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों व कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली. रैली प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ संगीता सिन्हा की नेतृत्व में निकाली गयी. रैली अस्पताल से लेकर प्रखंड परिसर तक निकाली. रैली में चिकित्सा कर्मियों ने सावधानी अपनायेंगे मलेरिया दूर भगायेंगे, हमने ठाना है मच्छरों को भगाना है, मलेरिया हटाना है आदि नारे लगाये. मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों में शामिल सीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि मलेरिया को जड़ से समाप्त करने के मकसद से लोगों को रैली के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. ताकि मलेरिया होने पर अस्पताल पहुंचकर निःशुल्क जांचोपरांत दवा लेकर बीमारी से लोग मुक्त हो सकें. इससे बचाव के लिए लोग अपने घरों के आस पास सफाई जैसी सुरक्षा अपनाएं. रैली में स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन