नामांकन बंद होने की सूचना पर भड़के प्रत्याशी व समर्थक

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 09 Apr 2026 3:52 PM

विज्ञापन

मतदाता सूची विवाद में पैक्स नामांकन स्थगित, समर्थकों ने किया विरोध

विज्ञापन

मतदाता सूची विवाद में पैक्स नामांकन स्थगित, समर्थकों ने किया विरोध रामपुर. बिहार राज्य प्राधिकार के आदेशानुसार बुधवार की शाम प्राप्त पत्र के आलोक में निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ ने गुरुवार को सूचना पट्ट पर सूचना चस्पा कर दिया था कि मतदाता सूची में विवाद के कारण अगले आदेश तक नामांकन स्थगित किया जाता है. जब भीतरीबांध के पैक्स प्रत्याशी नामांकन के लिए पंचायत सरकार भवन बेलांव पहुंचे और जैसे ही इस बात की सूचना मिली कि प्राधिकार के आदेशानुसार नामांकन अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है, तो नामांकन के लिए आये समर्थक नाराज हो गये. लोग बैरिकेडिंग लांघ कर पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में आ गये और शांतिपूर्वक विरोध करने लगे. इसकी सूचना जैसे ही निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ दृष्टि पाठक को मिली, उन्होंने नामांकन कराने आये प्रत्याशी व समर्थकों से संपर्क कर उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेजा. हालांकि, इस दौरान पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल ने समर्थकों को बैरिकेडिंग पर रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन समर्थक नहीं माने. उनका कहना था कि अन्य प्रत्याशियों का नामांकन पिछले दिन हुआ है, तो उनके प्रत्याशी का नामांकन क्यों नहीं होगा. बीडीओ के समझाने के बाद भारी नाराजगी के साथ प्रत्याशी व साथ आये समर्थक वापस लौट गये.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन