बिहार में गेहूं की खरीद में कटौती को लेकर बक्सर सांसद ने पीएम को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन

बिहार में गेहूं खरीद लक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा की गयी भारी कटौती को लेकर किसानों सहित राजनीतिक क्षेत्र में भी चिंता गहराने लगी है

विज्ञापन

कर्मनाशा. बिहार में गेहूं खरीद लक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा की गयी भारी कटौती को लेकर किसानों सहित राजनीतिक क्षेत्र में भी चिंता गहराने लगी है. बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तत्काल इसपर पुनर्विचार करने की मांग की है. सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि केंद्र सरकार ने बिहार के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य पिछले वर्ष के लगभग एक लाख 80 हजार मीट्रिक टन से घटाकर इस वर्ष मात्र 18 हजार मीट्रिक टन कर दिया है. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी कटौती से राज्य के अधिकांश किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल पायेगा. इससे किसानों को अपनी उपज खुले बाजार में कम कीमत पर बेचने के लिए विवश होना पड़ेगा.उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि बिहार के लिए खरीद लक्ष्य को बढ़ाकर कम से कम 10 लाख मीट्रिक टन किया जाये.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन