नामांकन बढ़ाने को लेकर निकाली जागरूकता रैली

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 07 Apr 2026 4:52 PM

विज्ञापन

आधी रोटी खायेंगे, स्कूल हम जायेंगे.. के नारों से गूंजा पूरा गांव.

विज्ञापन

शिक्षा का अलख: आधी रोटी खायेंगे, स्कूल हम जायेंगे.. के नारों से गूंजा पूरा गांव. मोहनिया शहर. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरनाथपुर में मंगलवार को शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भव्य शिक्षा जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह ने किया. रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर गांव-गांव भ्रमण किया व ”आधी रोटी खायेंगे, स्कूल हम जायेंगे” और ”अच्छे बच्चे तभी बनेंगे जब हम स्कूल चलेंगे” जैसे प्रेरक नारे लगाकर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया. बच्चों के उत्साह व नारों से पूरे गांव का माहौल शिक्षा के रंग में रंग गया. इस दौरान शिक्षकों की टीम ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया व सत्र 2026-27 के लिए बच्चों का नामांकन कराने की अपील की. इसके साथ ही सरकारी योजनाओं व विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी गयी, ताकि अधिक से अधिक बच्चे विद्यालय से जुड़ सकें. रैली का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना व बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाना रहा. इस अभियान में कुमारी श्यामदुलारी, बिजेन्द्र कुमार, आकांक्षा जायसवाल, पूर्णिमा सिंह, मोहम्मद गुलाम रसूल, मनोज कुमार सिंह व सुमित कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभायी. विद्यालय परिवार ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करें.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन