विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान, रोकथाम व उन्मूलन पर जोर

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर दी गयी रोकथाम की जानकारी, मच्छरों से बचने के बताये उपाय.

विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर दी गयी रोकथाम की जानकारी, मच्छरों से बचने के बताये उपाय. मोहनिया शहर. विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड के सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ सब-सेंटरों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया गया तथा इसके बचाव, रोकथाम व पूर्ण उन्मूलन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रखंड के मुठानी, मुडहरिया, टेकारी कला, पिपरिया सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर उपस्थित लोगों को बताया गया कि मलेरिया एक गंभीर, किंतु पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है. समय पर जांच व उपचार से इसे नियंत्रित किया जा सकता है. स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने मच्छरों से बचाव के उपाय जैसे मच्छरदानी का उपयोग, साफ-सफाई बनाये रखना, जल जमाव रोकना व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की सलाह दी. इस अवसर पर “ड्राइवन टू इंड मलेरिया, नाउ वी कैन, नाउ वी मस्ट ” थीम के तहत लोगों को प्रेरित किया गया कि सामूहिक प्रयासों से मलेरिया को जड़ से समाप्त किया जा सकता है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा मलेरिया उन्मूलन के लिये लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं, लेकिन इसमें आम जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार होने पर तुरंत जांच करायें व किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन